भारतीय आंबेडकरी विचार परिषद - Middlepathnews

लाइव न्यूज़

Wednesday 20 November 2019

भारतीय आंबेडकरी विचार परिषद

द्वितिय अखिल भारतीय आंबेडकरी विचार परिषद का २४ नवंबर २०१९ को नागपुर में आयोजन...!



नागपूर ( प्रतिनिधी )
      "सिव्हिल राईट्स प्रोटेक्शन सेल" शाखा - विदर्भ विभाग, नागपुर जिला, नागपुर शहर इनके संयुक्त तत्वावधान में, रविवार दिनांक २४ नवंबर २०१९ को, लष्करीबाग नागपुर स्थित "डॉ. आंबेडकर मिशन सभागृह" में एक दिवसीय "द्वितीय अखिल भारतीय आंबेडकरी विचार परिषद" का आयोजन किया गया है. सदर परिषद का उदघाटन डॉ. आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के माजी कुलगुरू डॉ. आर. एस. कुरील  करेंगे. अध्यक्षता भारतीय रेल्वे विभाग के माजी सचिव इंजी. विजय मेश्राम एवं प्रमुख अतिथी - अरविंद   आलोक, अशोक गेडाम (माजी उपजिलाधिकारी), परमजीत सरोय आदी मान्यवर उपस्थित  रहेंगे. स्वागताध्यक्ष डॉ. मिलिन्द जीवने 'शाक्य' है. प्रमुख आयोजक - प्रा. डॉ. टी. जी. गेडाम है. प्रथम सत्र का विषय - " भारतीय राज व्यवस्था में आंबेडकरी मुव्हमेंट का अस्तित्व..! है.

        अध्यक्षता नयी दिल्ली के आंतरराष्ट्रीय विचारविद प्राचार्य डॉ. अरविंद आलोक करेंगे. डॉ. टी. जी. गेडाम सह अध्यक्ष रहेंगे. प्रमुख वक्ता - अशोक गेडाम, प्रा. डॉ. शैलेंद्र लेंडे , इंजी. इंजी. विवेक मवाडे मार्गदर्शन करेंगे.  दुसरा सत्र  यह स्त्री सत्र है और इसका विषय - "भारतीय संविधान सें भारतीय स्त्री उत्थान की दिशा...!" है और अध्यक्षता हैदराबाद की विचारविद डॉ. मनिषा बांगर करेगी. ममता वरठे सह अध्यक्ष रहेगी. प्रमुख अतिथी - प्रा. मालती बोदेले, संघमित्रा ढोके ये मान्यवर अपना भाषण देंगे. वंदना जीवने सदर सत्र की आयोजक है.  शाम ४ बजे "समापन समारोह" का आयोजन रखा गया है. अध्यक्षता डॉ. मिलिन्द जीवने 'शाक्य' है. प्रमुख अतिथी के रुप में - प्रा. रणजीत मेश्राम, डॉ. जी. आर. बरुआ (IAS Retd), डॉ. मनिषा बांगर रहेगी. सदर परिषद में सुमेध वाघमारे (लोकमत), डॉ. राजाभाऊ टाकसाले, प्रज्ञा बेसेकर इन मान्यवरों को "सी. आर. पी. सी. डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.  परिषद के समापन के बाद "कार्यकर्ता समापन " का आयोजन किया गया है. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. टी. जी. गेडाम करेंगे. इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सुर्यभान शेंडे, अधिर बागडे, वंदना मिलिन्द जीवने, ममता वरठे, डॉ. किरण मेश्राम, डॉ. मनिषा घोष, बबीता वासे, रमेश वरठे आदी परिश्रमित है.


No comments:

Post a Comment

Pages